फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के अनोखे लाला बाली गली में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने महिला को गिरा-गिराकर पीटा और मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
पीड़िता का आरोप है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है और आरोपी पक्ष द्वारा पहले भी उसे तथा उसके परिवार को परेशान किया जाता रहा है। पीड़िता के मुताबिक, मामले को लेकर पहले पुलिस से शिकायत भी की गई थी।
वहीं, घटना के बाद पीड़िता के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पूर्व में की गई शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद बढ़ा। अब पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
थाना कादरीगेट क्षेत्र का मामला।









