कपड़ा लूट गिरोह से हापुड़ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल समेत 5 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हापुड़। कपड़ों से भरे कैंटर लूट की वारदात का हापुड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जनपदीय स्वाट टीम और थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि चार अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया कैंटर और उसमें लदा करीब 55 लाख रुपये कीमत का शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से अवैध असलहे, जिंदा और खोखा कारतूस के साथ एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 27 और 28 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बलवापुर-बृजघाट मार्ग पर बदमाशों ने कपड़े से भरे कैंटर को रोककर चालक और हेल्पर को अपनी कार में बंधक बना लिया था। दोनों को अमरोहा क्षेत्र में छोड़ने के बाद आरोपी कैंटर लेकर फरार हो गए थे।

मामले की जांच के दौरान स्वाट टीम और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जावेद और अजीम को शातिर अपराधी बताया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ दिल्ली, मुरादाबाद, संभल और हापुड़ में हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

रिपोर्ट — दीपक कश्यप

और पढ़ें

[the_ad id="164"]