मथुरा की सियासत में बड़ा उलटफेर, 8 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा: जिले की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। आठ बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा के कांग्रेस में वापसी करने की खबर है।

बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से पंडित श्याम सुंदर शर्मा सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में संभावित वापसी से मथुरा और ब्रज क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

संवाददाता — वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]