नोएडा के सेक्टर-94 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ख़बर है कि सुपर नोवा सोसायटी की 43वीं मंजिल से कूद कर एक युवक ने अपनी जान दे दी| शुरुआती जांच के अनुसार युवक काफी समय से डिप्रेशन का शिकार था
नोएडा के सेक्टर-94 में सुपर नोवा सोसायटी की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली| प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय एक मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा| इस घटना से वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई है
बताया जा रहा है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया. यह मंजर देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए| वहीं जांच में सामने आया है कि मृतक ने एक दिन पहले ही सुपर नोवा में एक कमरा बुक किया था |









