गोरखपुर के थाना गोला क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गाय और भैंस समेत पशुओं की तस्करी करते थे। एसपी दक्षिणी ने बताया कि 2 अक्टूबर को भी पशु तस्करी की गतिविधि सामने आई थी। इसी मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हुई और दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। फुटेज के आधार पर पुलिस की कई टीमों ने मिलकर आरोपियों की पहचान और तलाश की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
थाना गोला क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में एसपी दक्षिणी ने वीडियो बाइट जारी कर मामले की जानकारी दी।









