ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर के नहीं आने पर खुद ऑपरेशन करने का पुलिस पूछताछ में दावा, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराईया स्थित इंद्रा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत प्रजापति के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धानापुर थाने में गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर के नहीं आने पर उसने स्वयं मरीज का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शनिवार को धानापुर पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और जांच की स्थिति भी सामने आने के बाद मामले में तस्वीर और स्पष्ट होगी।

 

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]