खेखड़ा पुल पर बना बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/सिसवा बाजार। क्षेत्र के खेखड़ा पुल पर सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बने सेन जा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के किनारे की सड़क धंसने से यह गड्ढा काफी बड़ा हो गया है। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। पुल से गुजरने वाले राहगीरों को भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर लगातार आवागमन के बावजूद अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही मरम्मत होने तक मौके पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। राहगीरों से अपील की गई है कि पुल से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें और गड्ढे के पास धीमी गति से वाहन चलाएं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]