फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़े वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा।
इस दौरान जिले में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने तथा लोगों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।









