उप निबंधन कार्यालय परिसर की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। उप निबंधन कार्यालय परिसर में व्याप्त साफ-सफाई, जर्जर रास्ते और नाली की समस्या को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप वेंडरों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्राको ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने परिसर की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि उप निबंधन कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कार्यालय परिसर में आवागमन का रास्ता भी खराब और जर्जर स्थिति में है। प्रतिनिधिमंडल ने रास्ते पर इंटरलॉकिंग ईंट लगवाने तथा कार्यालय के मुख्य गेट के सामने स्थित नाली को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।

अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने बताया कि उप निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और आम नागरिक अपने आवश्यक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में साफ-सफाई, सुगम आवागमन और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का दुरुस्त होना आवश्यक है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि परिसर की समस्याओं का शीघ्र निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग और नाली की समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस दौरान विक्रम सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, बैजनाथ वर्मा, मनोज गौतम, अनिल वर्मा, गरिजेश प्रसाद, अंकुरमणि, सुनील कुमार, आशुतोष सिंह, संतोष यादव सहित अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक मौजूद रहे। इसके अलावा चंद्रभान विश्वकर्मा, रमेश सिंह, रामनिवास सिंह, मनोज तिवारी, रिगेश गुप्ता, अशोक कुमार, दीपक यादव, मिथिलेश गुप्ता, गणेश कुमार, राजकुमार यादव, बृजेश्वर, राम लखन मिश्रा, संदीप मिश्रा, मोतीचंद पटेल, आदेश पटेल, शेषमणि गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र, गंगेश्वरी पटेल और दीपचंद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]