पटेल विहार कॉलोनी की शिकायत का असर, जलभराव का जायजा लेने मौके पर पहुंचे डीएम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। पटेल विहार कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों की शिकायत का असर दिखाई दिया। मंगलवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह खुद पटेल विहार कॉलोनी पहुंचे और मौके पर जलभराव व जलनिकासी की स्थिति का जायजा लिया।

बताया गया कि कॉलोनी के लोग जलभराव की समस्या को लेकर बीते दिन अपने बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे थे और समस्या के समाधान की मांग की थी। स्थानीय लोगों की शिकायत को AR 7 न्यूज़ ने भी प्रमुखता से उठाया था।

मंगलवार को डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलनिकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

डीएम के मौके पर पहुंचने से स्थानीय लोगों में समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि जलभराव से स्थायी राहत के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्ट: शाहनवाज गौरी, लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]