बाढ़ की आशंका को लेकर डीएम ने गांवों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तेनुहार, कठौतिया और बड़हरा गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण राप्ती नदी में पानी का बहाव तेज हुआ है। हालांकि फिलहाल नदी सामान्य स्तर पर बह रही है। कुछ मजरों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट कर दिया है।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव की सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

रिपोर्ट: प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थनगर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]