नगर पालिका अध्यक्ष ने जन्म-मृत्यु पटल का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए पारदर्शी सेवा के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में जन्म-मृत्यु पटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की जानकारी ली और कार्यालय में आने वाले नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा उनसे जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डॉ. पुष्पलता मंगल ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि नागरिकों को कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनहित में कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]