महराजगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित सुजन कला महोत्सव-2026 में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गायन, भजन, नृत्य और हिंदी रिमिक्स सहित कई प्रस्तुतियां पेश की गईं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में सोनू साजन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। सत्यप्रकाश सिंह ने भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। वहीं चांदनी ने ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत प्रस्तुत किया। महिमा राज ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्वी गोंड़ ने ‘जिद से अब गई पार्वती’, रागिनी ने हिंदी रिमिक्स, सपना साहनी ने ‘धर मोरे परदेशिया’ और समीर हाशमी ने ‘देशवा के शान हो’ की प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। आराधना ने भी हिंदी रिमिक्स पर अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में इन कलाकारों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कलाकारों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने आयोजन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर अजय मद्धेशिया ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।









