हाटा तहसील क्षेत्र में बारिश और आंधी से तबाही, कहीं टूटे बिजली पोल तो कहीं गिरे तार; देखिए तस्वीरों में मौसम का कहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाटा, कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम के कहर का असर सबसे ज्यादा विद्युत व्यवस्था पर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में 15 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जबकि कई स्थानों पर बिजली के तार भी जमीन पर आ गिरे। जगह-जगह टूटे पोल और बिखरे तारों की तस्वीरें मौसम की तबाही को बयां कर रही हैं।

बारिश और आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हाटा कस्बे की बिजली व्यवस्था को सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें लगातार बारिश के बीच मौके पर जुटी रहीं। 33 केवीए हाटा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पट्टन और कसया से हाटा आने वाली 33 केवीए लाइनों में आई खराबी को कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक दुरुस्त कर लिया। इसके बाद हाटा कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

वहीं, कई स्थानों पर टूटे बिजली पोल और गिरे तारों को हटाकर लाइन को सुरक्षित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली 11 केवीए लाइनों पर आई खराबी को दूर करने का काम अभी जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रभावित फीडरों पर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और जल्द ही सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जेई अरविंद कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगह पोल टूटने और तार गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीमों को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद लाइनमैन और विभागीय कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। जहां-जहां पोल टूटे और तार गिरे हैं, वहां सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कराई जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]