भगत सिंह की जयंती पर आप ने लगाया रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में रविवार, 27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकुमार पटेल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में सहयोग करना रहा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर लोगों को इस सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान करने वालों में जिला अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज गुप्ता, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता और कार्यकर्ता रमजान प्रमुख रूप से शामिल रहे। रक्तदान शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता, जिला महासचिव शिवदयाल यादव, जिला सचिव कृष्ण कसौधन, दामोदर गोयल, अनवर अली सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]