18 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 8 को उत्कृष्ट सेवा पदक
महराजगंज। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के कुल 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ तथा आठ पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी पदक संबंधी विवरण में महराजगंज पुलिस के विभिन्न पदों और शाखाओं में कार्यरत इन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक धनंजय कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक बरगदवा), निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक भिटौली), उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर (यातायात पुलिस), उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (साइबर क्राइम थाना), उपनिरीक्षक रविंद्र नारायण मिश्र, उपनिरीक्षक घिराऊ (बरगदवा), उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र राम (सोनौली), उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह (चौक) और उपनिरीक्षक देवमणि यादव (बृजमनगंज) को सम्मानित किया गया है।

इसी श्रेणी में मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नंदलाल यादव, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी शत्रुघ्न शर्मा को डायल-112 तथा मुख्य आरक्षी नंदलाल चौरसिया को परिवहन शाखा के लिए पदक मिला है।
वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव (पनियरा), नरसिंह कुशवाहा (डायल-112), हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी (श्यामदेउरवा), परवेज आलम (डायल-112), संतोष कुमार राव (पुरंदरपुर), सुदर्शन (डायल-112), विश्वनाथ राम (चौक) और रामानंद (पनियरा) को सम्मानित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी पदक विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।









