गणेश विसर्जन यात्रा पर हमला, तीन बम फोड़े जाने से मची भगदड़; चार घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान पुराने विवाद को लेकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया और महज चार सेकेंड के भीतर तीन बम फोड़ दिए। धमाकों के बाद इलाके में भगदड़ मच गई।

हमले में एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि हमलावरों ने श्रद्धालुओं की बाइकों में तोड़फोड़ की और उनकी चाबियां निकालकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। घटनास्थल पर निगरानी बढ़ाते हुए पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट—विपिन सागर के साथ रवि कुशवाहा, कानपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]