मथुरा। यमुना किनारे घूमने आए युवकों की सूचना पर पुलिस ने नदी से एक मासूम बच्ची का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी करण कुमार और शिवनगर निवासी शनि अपने दोस्तों के साथ यमुना किनारे आए थे, जहां उन्हें पानी में बच्ची का शव बहता दिखा। युवकों ने तत्काल 112 नंबर और नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव की स्थिति देखकर घटना 1-2 दिन पुरानी प्रतीत होती है, क्योंकि शव अभी पूरी तरह फूला नहीं था। पुलिस बच्ची की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
संवाददाता वेद प्रकाश सारस्वत









