युवती सम्मेलन में नारी जागरूकता और सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अग्नि शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को अटल सभागार में युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्राओं और युवतियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि आज की नारी किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने युवतियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ कर्तव्यों को समझने की अपील की। स्वाति सिंह ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति जैसे महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियानों का उल्लेख करते हुए युवतियों से इनका लाभ उठाने तथा अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भागीदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]