ग्रामीण इलाके के वाहिद खान बने रेलवे जूनियर इंजीनियर, फिजिक्स वाला ने दिल्ली में किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज भिटौली। ग्रामीण इलाके में पढ़ाई कर हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज, उस्का पनियरा के पूर्व छात्र वाहिद खान ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वाहिद खान का चयन रेलवे जूनियर इंजीनियर (RRB JE) के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वाहिद खान ने ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ाई करने के बाद मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए देश की जानी-मानी एडटेक संस्था Physics Wallah (PW) की टीम ने दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद वाहिद खान ने कहा कि मेहनत और लगातार पढ़ाई से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

विद्यालय परिवार ने भी वाहिद खान की सफलता पर खुशी जताई। स्कूल के लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। वाहिद खान की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी एक जगह या शहर तक सीमित नहीं होती। अगर मेहनत करने का जज्बा और सही दिशा में तैयारी हो तो गांव से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]