कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर मार्ग पर गुरधरा गांव के पास सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी मृतक का सिर काटकर अपने साथ ले गया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी घटना के कारण और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना के पीछे अवैध संबंधों का एंगल भी सामने आने की चर्चा है, लेकिन इसकी भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही हत्या के कारण और घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
सिर कटी लाश मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
कानपुर से विपिन सागर की रिपोर्ट









