नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक जय प्रताप सिंह रहे।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने अतिथियों का फूलमाला, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और बुकलेट भेंट कर स्वागत किया। समारोह में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इसी क्रम में बांसी उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मंगल चौरसिया के नेतृत्व में नवगठित पूरी टीम का शपथ ग्रहण कराया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने तथा व्यापारियों के हितों के लिए सदैव खड़े रहने की शपथ KUSHINAली।

साथ ही व्यापारियों के सुख-दुख में साथ देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह में सिद्धार्थनगर के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों से व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की मजबूती के लिए संगठन में एकता और आपसी समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने संगठन की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर भी जोर दिया।

लोकेशन-सिद्धार्थनगर उत्तरप्रदेश
रिपोर्टर-प्रदीप शर्मा
सिद्धार्थनगर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]