बागापार के प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की उठी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार में जनता जूनियर हाईस्कूल के निकट स्थित प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की मांग उठी है।

ग्रामीणोंने जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एक ज्ञापन सौपा ग्राम सभा के ग्रामीणों का कहना है कि यह पोखरा वर्षों से क्षेत्र की प्राकृतिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पूर्व में इस पोखरे में कमल के फूल खिलते थे, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता आकर्षण का केंद्र रहती थी।

ग्रामीणों के अनुसार उचित देखरेख और सुंदरीकरण के अभाव में वर्तमान में पोखरे की स्थिति अपेक्षित रूप से विकसित नहीं हो सकी है। प्रत्येक वर्ष इसी पोखरे के आसपास छठ पूजा का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना के लिए पहुंचते हैं। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित घाट की आवश्यकता महसूस की जाती है।

पोखरे के ठीक बगल में जनता जूनियर हाईस्कूल भी स्थित है, जहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। पोखरे की साफ-सफाई, सुंदरीकरण, घाट निर्माण और आसपास के क्षेत्र के विकास से विद्यालय परिसर के आसपास का वातावरण भी बेहतर होगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखरे का आवश्यक सर्वेक्षण कराकर सुंदरीकरण, साफ-सफाई और छठ घाट निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।इस मौके पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पोखर की जांच कराई जाएगी और वहां छठ घाट के लिए उत्तम व्यवस्था कराई जाएगी इस मौके पर लाल बहादुर, राजकुमार, सौरभ गुप्ता, रविंद्र जैन, श्याम बिहारी प्रजापति, सुभाष, रविंद्र प्रजापति, अनिरुद्ध राय, गोविंद प्रसाद तथा तमाम लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]