ओमनी को बचाने के चक्कर में धान के खेत में घुसी डायल-112 की स्कॉर्पियो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिल्हौर। ककवन थाना क्षेत्र के रहीमपुर-विषधन मार्ग पर रविवार को सामने से आ रही ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में डायल-112 की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

बताया गया कि विषधन गांव के पास डायल-112 की स्कॉर्पियो जा रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ओमनी वैन आ गई। वैन को बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो करीब पांच फीट गहरे पानी भरे खेत में उतर गई।

स्कॉर्पियो में हेड कांस्टेबल मधुव्रत, सिपाही आदर्श कुमार और छोटे सिंह सवार थे। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की मदद की और ट्रैक्टर के जरिए स्कॉर्पियो को खेत से बाहर निकलवाया।

थाना प्रभारी के अनुसार हादसे में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। पुलिस वाहन भी सुरक्षित है।

 

रिपोर्ट: विपिन सागर, कानपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]