शहीद स्मारक पर दिवंगत मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कुमार को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कुमार के असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को शोक सलामी दी और उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई प्रदान की।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दिवंगत साथी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन और दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहयोग किया जाएगा।

मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र कुमार के असामयिक निधन से उनके सहकर्मियों में भी शोक व्याप्त रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

        पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित

 

साजिद अंसारी पड़रौना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]