खेत में घास काट रही महिलाओं पर सियार का हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के अमकोलवा गांव का है जहां खेत में घास काट रही महिलाओं और बच्चों पर सियार ने हमला कर दिया। घायल के परिजन राम प्रसाद ने बताया कि शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी, बेटी और बेटा खेत में भैंसों के लिए घास काट रहे थे, तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया और लिपट कर गिरा दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो सियार भाग गया।

इस हमले में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां दो घायलों को बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले इस इलाके में इस तरह का हमला कभी नहीं हुआ है। ये पहली बार है जब सियार ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला किया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

 

रिपोर्ट – अनिरुद्ध बहराइच यूपी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]