सरकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों ने DM कार्यालय पर लगाया गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के थाना खैरीघाट क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण महिला मंजू देवी ने बताया कि उनके गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है।

बरसात में पूरे गांव में जलभराव हो जाता है और पानी में डूब कर आना-जाना पड़ता है। समस्या ये है सर जी, ना रास्ता है चलने को। हमारा लड़का बीमार हो जाए तो ले जाने को रास्ता नहीं है, लड़की की शादी-विवाह हो तो ले जाने का रास्ता नहीं है। इस समय हम सब पानी में उतर रहे हैं।

ना हमको शौचालय मिल रही है, ना हमको आवास मिल रहा है, कोई योजना में हम सब नहीं हैं। महिलाओं का आरोप है कि सरकार की किसी भी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। मंजू देवी ने बताया कि वे सभी लोग जिलाधिकारी से रोड की मांग को लेकर मिलने आई हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द गांव में सड़क बनवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट – अनिरुद्ध मिश्रा
जनपद बहराइच यूपी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]