श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन, जयकारों से गूंजा फुलमनहा बाजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहा बाजार स्थित प्रधान टोला में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। सुबह से ही विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजे वाहन पर रखा गया और श्रद्धालु जुलूस के साथ बनगढ़िया पवहनाले के लिए रवाना हुए।

जुलूस में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में भी लोगों में गणेश विसर्जन को लेकर उत्साह देखने को मिला।

बनगढ़िया पवहनाले पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए।

विसर्जन कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अमित पासवान, अभय पासवान, बबलू चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा, गुड्डू, सत्येंद्र गोंड, आलोक, मनीष यादव, मनोज जायसवाल सहित फुलमनहा बाजार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]