पुरन्दरपुर में हत्या के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों को 19 सितंबर 2026 को मनिकौरा चौराहा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। बरामद पिस्टल .32 बोर की बताई गई है।

मामला थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतक जिसान अपने बकाया पैसे मांगने के लिए अपने दोस्त सब्बीर अहमद पुत्र हबीब निवासी परसोहिया की समरधीरा स्थित दुकान ‘राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर’ पर गया था। पैसे के लेन-देन को लेकर जिसान और सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल व अमन के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान सब्बीर अहमद ने जिसान को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जिसान को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 223/2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मृतक की मौत के बाद धाराओं में तरमीम की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल और अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]