*कुशीनगर में लगभग 300 CSC IDs अस्थायी रूप से ब्लॉक, सत्यापन के बाद पुनः सक्रिय होंगी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। जनपद में संचालित लगभग 300 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की IDs को प्रबंधन स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में अस्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है। यह कार्रवाई CSC सेवाओं को निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित कराने तथा ग्राउंड लेवल पर पाई गई अनियमितताओं एवं संभावित फ्रॉड गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

सीएससी के जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार से संबंधित CSC e-Governance व्यवस्था के दिशा-निर्देशों एवं प्रबंधन स्तर के निर्णय के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी VLE से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं तथा धैर्य बनाए रखें।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ मामलों में CSC ID का संचालन स्वीकृत (Approved) लोकेशन से अलग स्थान पर किए जाने तथा CSC केंद्र की वास्तविक स्थिति और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी में अंतर पाए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे मामलों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि CSC सेवाओं का संचालन सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

सत्यापन के बाद होगी ID पुनः सक्रिय जिला प्रबंधक ने बताया कि ब्लॉक की गई CSC IDs को नियमानुसार ग्राउंड लेवल सत्यापन एवं आवश्यक जांच के बाद पुनः सक्रिय कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

संबंधित VLE को अपने CSC केंद्र पर निर्धारित ब्रांडिंग, आवश्यक दस्तावेज तथा केंद्र की वर्तमान स्थिति की फोटोई उपलब्ध करानी होगी। जिला स्तर से सत्यापन के बाद रिपोर्ट प्रबंधन को भेजी जाएगी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच पूर्ण होने पर ID पुनः सक्रिय कराने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी VLE को निर्देशित किया कि CSC ID का संचालन केवल स्वीकृत लोकेशन से ही करें। केंद्र से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं फोटो पोर्टल पर अद्यतन रखें तथा निर्धारित अवधि में केंद्र की जानकारी/फोटो अपडेट करने की प्रक्रिया का पालन करें।

जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने सभी VLE से अपील की कि वे घबराएं नहीं, अपने CSC केंद्र को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार रखें और जिला स्तर पर होने वाले सत्यापन में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया CSC नेटवर्क को सुरक्षित, पारदर्शी और नियमबद्ध बनाए रखने की दिशा में की जा रही है।

साजिद अंसारी पड़रौना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]