शाहजहांपुर, अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ (AMSSA) की ओर से स्ववित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में शिक्षकों ने सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने की मांग उठाई। संघ का कहना है कि प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों में करीब 3000 शिक्षक पिछले लगभग 25 वर्षों से स्ववित्तपोषित व्यवस्था में कार्य कर रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षक लंबे समय से सेवाओं की अनिश्चितता तथा प्राप्त बौद्धिक मजदूरी के प्रति क्षतिपूर्ति अथवा निश्चित मानदेय दिए जाने की उम्मीद में पिछले करीब नौ वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिक्षकों ने सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग भी रखी। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।
मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते अनुदानित महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक।









