महराजगंज में 50 लाख के पटाखे जब्त, परिवहन दस्तावेजों और वैधता की जांच शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, नौतनवा। जिले के नौतनवा कस्बे में गुरुवार को एक ट्रांसपोर्ट परिसर में बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने ट्रक से उतारे जा रहे पटाखों को जब्त कर लिया। जब्त पटाखों की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब 12 बजे नौतनवा कस्बे के एक ट्रांसपोर्ट परिसर में ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने पटाखों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अब पटाखों के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके साथ ही पटाखों की वैधता, भंडारण और परिवहन से जुड़े नियमों का भी सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पटाखों का परिवहन और भंडारण नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं।

मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]