मनोज सिंह अध्यक्ष और महेंद्र यादव महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोल्हुई बाजार, महराजगंज। बहादुरी बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ब्लॉक इकाई बृजमनगंज का अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।

चुनाव में मनोज कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र कुमार यादव को महामंत्री तथा  अभिषेक सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं शेष पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धूपचरन प्रसाद गुप्त तथा ब्लॉक संगठन मंत्री पद पर  जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद शिक्षामित्रों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

अधिवेशन में मौजूद शिक्षामित्रों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई। पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]