जन्माष्टमी पर सजा बाजार, पालकी और लड्डू गोपाल के श्रृंगार की बढ़ी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल के श्रृंगार से जुड़ी दुकानों पर रंग-बिरंगे कपड़े, मुकुट, बांसुरी, झालर, सजावटी सामान और आकर्षक पालकियां सज गई हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार पालकी और लड्डू गोपाल के श्रृंगार से जुड़े सामान की मांग अधिक है। हालांकि खराब मौसम और बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं पहुंच रही है।

दुकानदार मोहित कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर सबसे अधिक मांग पालकी की है। इसके अलावा लड्डू गोपाल के कपड़े, मुकुट और बांसुरी भी लोग खरीद रहे हैं। पालकी की कीमत उसके आकार और डिजाइन के अनुसार तय की गई है। बाजार में पालकी करीब 20 रुपये से लेकर 3,600 रुपये तक उपलब्ध है।

वहीं लड्डू गोपाल की कीमत 100 से 700 रुपये तक है। उनकी ड्रेस 30 से 100 रुपये, मुकुट 20 से 350 रुपये और बांसुरी 20 से 100 रुपये तक बिक रही है। सजावट का सामान 100 सेb तक उपलब्ध है।

दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम के चलते अभी बाजार में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। बारिश के कारण ग्राहक घरों से कम निकल रहे हैं। हालांकि जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

दुकानदारों को उम्मीद है कि जन्माष्टमी के दिन ग्राहक बड़ी संख्या में बाजार पहुंचेंगे और बिक्री में भी तेजी आएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]