कमरे में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश, पति फरार; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। कमरे में मिली 27 वर्षीय महिला की लाश, पति फरार; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपमिला। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय शिवानी उर्फ सुधा का शव उसके घर के कमरे में बिस्तर पर मिला।

परिजनों का आरोप है कि रविवार रात करीब 10 से साढ़े 10 बजे के बीच शिवानी और उसके पति यश ठाकुर के बीच विवाद हुआ था। रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच यश ने शिवानी की छोटी बहन मुस्कान से अपना बैग और सामान मांगा। सामान लेने के बाद उसने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और वहां से चला गया।

सुबह करीब 5 बजे मुस्कान ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से कुंडी लगी थी। काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। करीब 9 बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा और दरवाजा खोलकर अंदर गया। शिवानी बिस्तर पर पड़ी थी और काफी आवाज देने के बाद भी नहीं उठी।

अनिकेत के मुताबिक, शिवानी के हाथ अकड़े हुए थे और उसके मुंह से खून निकल रहा था। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता था और मारपीट की बात भी सामने आती रही थी। परिजनों के मुताबिक, शिवानी पिछले दो-तीन महीने से झांसी में मायके पक्ष के लोगों के साथ रह रही थी।

बताया जा रहा है कि शिवानी और यश की करीब डेढ़ से दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामवीर सिंह और सीपरी बाजार थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और फरार पति यश ठाकुर की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि शिवानी की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

बाईट, परिजन

और पढ़ें

[the_ad id="164"]