रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने दिए जरूरी निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन धनेवा-धनेई में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता, वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और साफ-सफाई का जायजा लिया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार की ड्रिल का अभ्यास कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने उनकी शारीरिक क्षमता और सक्रियता का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सजग रहना जरूरी है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान वर्दी और टर्नआउट पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनकर अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग की छवि और जनता के बीच विश्वास बनाए रखने के लिए ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सतर्कता को पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। साप्ताहिक परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, टीम भावना और कर्तव्य के प्रति तत्परता को मजबूत करना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]