शाहजहांपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी अरविन्द कुमार ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, जनसुविधाओं और राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। हालांकि नए भवन में होने के बावजूद जगह-जगह पान मसाला व गुटखा आदि के थूकने के निशान पाए गए। एडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। दिव्यांगजनों के लिए रैंप एवं शौचालय की व्यवस्था भी सही पाई गई।
एडीएम ने कार्यालय में मौजूद आम लोगों से बातचीत कर उनके कार्यों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। लाइसेंस अनुभाग में कर्मचारी आम जन मानस का कार्य करते पाए गए।
पटेल संख्या-1 पर तैनात अमरेन्द्र कुमार अपने कार्य करते पाए गए। निरीक्षण में बताया गया कि उनके द्वारा वसूली पत्रों का रख-रखाव भी किया जाता है तथा राजस्व वसूली के लिए जनपद में प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान तहसीलदार वसूली रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।
वसूली प्र माण पत्रों के संबंध में एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि पटेल सहायक को अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय भेजकर बड़े बकायेदारों की वसूली अलग से उपलब्ध कराई जाए।
वहीं पटेल संख्या-2 पर विनीत कुमार सिंह कार्य करते पाए गए। नए वाहनों के पंजीयन के संबंध में उनसे पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान एक वाहन का विवरण भी देखा गया, जिसमें प्रपत्रों में कमी पाए जाने के कारण उसे वापस डीलर को भेजा गया था।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को कार्यालय में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा राजस्व वसूली एवं परिवहन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।









