वाराणसी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब घाटों और आसपास के इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। इसी बीच दशाश्वमेध घाट से सामने आए एक वीडियो में जल पुलिस कार्यालय भी गंगा के पानी में डूबा नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जल पुलिस कार्यालय के आसपास पानी भर गया है और कार्यालय का निचला हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। गंगा का पानी लगातार बढ़ने से घाटों पर भी हालात चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और जल पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में घाटों के आसपास के अन्य हिस्सों में भी पानी का फैलाव बढ़ने की आशंका है।









