3 सितंबर को मथुरा आएंगे CM योगी, ब्रज को देंगे 446 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। जन्माष्टमी के बाद मुख्यमंत्री ब्रज क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान 446.09 करोड़ रुपये की 42 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।

इनमें 263.69 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 182.39 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सड़क, यातायात, पर्यटन, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। प्रमुख परियोजनाओं में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर फसाड लाइटिंग एवं सौंदर्यीकरण, गोवर्धन और बरसाना में यात्री सुविधाओं का विस्तार, केशीघाट और पानीगांव यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र की गलियों का फसाड विकास शामिल है।

इसके अलावा छाता में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़क, धार्मिक स्थलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विकास और विभिन्न स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिलेगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे से ब्रज क्षेत्र को 446 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।

संवाददाता — वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]