कसया। सोशल मीडिया पर खुलेआम पिस्टल लहराने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में कसया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर संबंधित युवकों की पहचान की और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर खुलेआम पिस्टल लहराने से संबंधित एक वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी जांच की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान रजत रावत पुत्र टीपू रावत निवासी सबया, थाना कसया और निर्भय कुमार भारती पुत्र अवधेश प्रसाद निवासी कांशीराम आवास, थाना कसया के रूप में हुई।
मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कसया में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने और इस तरह के वीडियो प्रसारित कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले ऐसे वीडियो पर भी निगरानी रख रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय, उ0नि0 राहुल कुमार सिंह चौकी प्रभारी हाईवे, का0 बृजमोहन यादव और रोहित सिंह थाना कसया शामिल रहे।









