राहुल सिंह की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सैथवार मल्ल महासभा ने महराजगंज के सिसवा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार की ओर से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी महराजगंज को भेजे गए पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्र के अनुसार, राहुल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी आसमान छपरा, पोस्ट सिसवा, जनपद महराजगंज की 14 जुलाई 2026 को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नोवोटेल होटल, हैनीमन चौराहा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

महासभा ने पत्र में कहा है कि राहुल सिंह महज 22 वर्ष के थे और उन्होंने समाज एवं देश के हित में कई कार्य किए थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार आर्थिक संकट में है। पत्र में दावा किया गया है कि राहुल सिंह अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जिम्मेदार व्यक्ति थे।

महासभा ने मांग की है कि राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

इसके साथ ही महासभा ने सरकार से राहुल सिंह के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है। पत्र पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]