अधिवक्ता के पिता की हत्या के विरोध में मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली में बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या के विरोध में रविवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। मृतक के अधिवक्ता पुत्र के समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मेडिकल कॉलेज गेट पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन से हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि गंभीर आपराधिक घटनाओं में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।

मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन के चलते मेडिकल कॉलेज गेट पर काफी देर तक माहौल गरम रहा।

गोरखपुर जिला प्रभारी – प्रदीप आनंद श्रीवास्तव

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]