महराजगंज में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 289/24 से संबंधित वांछित अभियुक्त सुकरूद्दीन उर्फ बैना को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376(3) तथा 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त सुकरूद्दीन उर्फ बैना पुत्र गुलहसन, निवासी पनेवा पनेई, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय रवाना कर दिया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, हेड कांस्टेबल करूणेश सिंह और कांस्टेबल अमित वर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]