208 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पनियरा पुलिस की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजपुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना पनियरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 208 अदद टेट्रा पैक ‘बंटी बबली लाइम’ अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष निषाद के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कुल 208 टेट्रा पैक (प्रत्येक 200 एमएल) अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना पनियरा पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंदन खरवार, उपनिरीक्षक संदीप यादव, हेड कांस्टेबल रामकिशुन गौड़, कांस्टेबल दीपक प्रसाद व कांस्टेबल शिवम शामिल रहे।

 

महाराजगंज संवाददाता – अमृत जायसवाल 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]