सिद्धार्थनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3:25 बजे हेलीकॉप्टर से राजा रतन सेन इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांसी, इटवा और डुमरियागंज क्षेत्र की कुल 107 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं पर करीब 311 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री करीब शाम 4:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजा जय प्रताप सिंह के आवास पर जाएंगे, जहां वह करीब 4:50 बजे से 5:05 बजे तक रहेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।









