विशुनपुरवा-कटहरा संपर्क मार्ग बदहाल, डीएम से मरम्मत व चौड़ीकरण की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज,  सदर तहसील क्षेत्र के बागापार-रामपुर महराजगंज मार्ग स्थित विशुनपुरवा से बौद्धकालीन प्राचीन शिव मंदिर कटहरा जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल मरम्मत, चौड़ीकरण और उच्चीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीण उमेश चंद मिश्र द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि करीब 20 वर्ष पूर्व निर्मित यह संपर्क मार्ग लंबे समय से मरम्मत के अभाव में लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
बताया गया कि बौद्धकालीन प्राचीन शिव मंदिर कटहरा तक पहुंचने का यह प्रमुख मार्ग है। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों को भी जर्जर सड़क के कारण काफी परेशानी झेलनी

पड़ रही है। तैयब, दृगपाल चौधरी, हरेंद्र कुमार, प्रभुदयाल, काशी प्रसाद, रमेश चौधरी, ओमप्रकाश यादव, शम्भू वर्मा आदि ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किस विभाग के अधीन है, इसकी स्पष्ट जानकारी न होने के कारण लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत तथा अन्य संबंधित विभाग मरम्मत की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं। इससे समस्या वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए तत्काल सड़क के गड्ढे भरवाने तथा सड़क का चौड़ीकरण, उच्चीकरण एवं मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन के साथ क्षतिग्रस्त सड़क की तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]