हरिद्वार में कांग्रेस की न्याय यात्रा, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा हरिद्वार पहुंची। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के नेतृत्व में निकाली गई न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

न्याय यात्रा की शुरुआत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में हरकी पैड़ी से हुई, जो शहीद पार्क तक पहुंची। इसके बाद शाम को यात्रा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जगजीतपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, विधायक फुरकान अहमद और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का फूलमालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता न्याय की इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करता रहेगा।

वहीं, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से नाराज है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के साथ न्याय करेगी और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]