
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई और जल संस्थान की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सड़कों पर बने ऊंचे सीवर चैंबर वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा संकेत नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने भी सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से सभी ऊंचे सीवर चैंबरों को सड़क के बराबर कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।









