कासगंज में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कासगंज। जिले में भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों, आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगह-जगह भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ कासगंज शहर के टावर स्थित रामलीला मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों और आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। इसमें विभिन्न स्थानों से आए छह बैंड शामिल रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा को देखने के लिएकासगंजकेअलावाआसपास के जनपदों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा पूरी रात नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसका समापन अगले दिन सुबह होना निर्धारित है।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल तैनात किया गया।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]