अमेठी में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1099 शिक्षक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव 2026 के लिए अमेठी जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। जिले में कुल नौ मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जहां 1099 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की जांच के बाद ही उन्हें मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन, ईयरफोन, पर्स सहित अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने पर सख्त मनाही है।

मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान करने पहुंचे शिक्षकों का कहना है कि इस चुनाव में शिक्षकों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा तथा पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। शिक्षक इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

वहीं जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक टीम के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

 

रिपोर्टर- नितेश तिवारी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]